अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त के विरुद्ध शत-प्रतिशत कार्यवाही करने हेतु दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेत्तृव को दिनाँक 02-07-26 को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त आरोपित को अवैध देशी शराब के साथ अलग-अलग स्थानो से पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता का आरोपित*
अभियुक्त राहुल बोहरा पुत्र रमेश सिंह बोहरा निवासी-ग्राम कोयाटी खालसा लोहाघाट थाना लोहाघाट चम्पावत, वर्तमान पता-केयर ऑफ चिराग आनन्द विकास कालोनी गली न0-03 आनन्द हाउस हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
58 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा
*पुलिस टीम-*
1-कां0 सुमित कुमार
2- कानि0 हरीश रतूडी
