SSP हरिद्वार के निर्देश पर SP यातायात सुश्री निशा यादव की अध्यक्षता में सिडकुल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित बैठक में SP यातायात सुश्री निशा यादव ने सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या से आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में यातायात संचालन वाहक वाहनों आगमन कर्मचारियों के आगमन एवं आवश्यक सामान्य के संबंध में विचार विमर्श यातायात व्यवस्था, औद्योगिक गतिविधियों एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कांवड़ मेले के दौरान यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने, आवश्यक सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी संभावित समस्या के त्वरित समाधान हेतु सभी पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। बैठक में CO यातायात बिपेन्द्र सिंह, निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, CPU प्रभारी हितेश कुमार तथा सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!