ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 स्मैक तस्कर आया पुलिस के गिरफ्त में

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर, वान्छित, गुण्डा, ईनामी, हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कनखल पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 25.03.26 को अवैध स्मैक तस्करी करते हुये आरोपी अनित पुत्र प्रेमचन्द निवासी शिवपुरी गली न0 05 जगजीतपुर को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मैने उक्त स्मैक आत्माराम उर्फ गोला से खरीदी थी। जिसके आधार पर दिनांक 02.07.26 को पुलिस टीम द्वारा आरोपी आत्माराम उर्फ गोला को अन्तर्गत धारा 29 NDPS ACT मे हिरासत में लिया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*विवरण आरोपित*

आत्माराम उर्फ गोला पुत्र ओमप्रकाश निवासीसगरावाला जगजीतपुर थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार।

 

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 गम्भीर सिहं तोमर

2- हे0का0 जसबीर सिहं चौहान जी

3- का0 प्रलव चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!