अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। दिनांक 12.07.2026 को सिडकुल पुलिस द्वारा 98 पैकेट देशी शराब माल्टा व संतरा मार्का के साथ दो आरोपी 1- पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी मोहनपुर हल्दौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर 7 सुमन नगर थाना रानीपुर हरिद्वार 2- खिलेंद्र चौहान पुत्र दीपक कुमार निवासी कुमारपुरा हल्दौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता अल्पस कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को अलग-अलग स्थान नेहरू कॉलोनी पीठ बाजार वाला मैदान सिडकुल व इंद्रलोक टेंपो स्टैंड के पास मैदान के पास से धर दबोचा।
आरोपियों के विरुद्ध के थाना सिडकुल में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण आरोपीगण*
1- पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी मोहनपुर हल्दौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता गली नंबर 7 सुमन नगर रानीपुर हरिद्वार। सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 284/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम
2- खिलेंद्र चौहान पुत्र दीपक कुमार निवासी कुमारपुरा हल्दौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता अल्पस कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 286/ 2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम
*बरामदगी का विवरण*
98 पाउच पैकेट देशी शराब संतरा व माल्टा मार्का
*पुलिस टीम*
1- हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
2- कांस्टेबल रोहित कुमार
3- कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी
