बक्सर बिहार पहुंची हरिद्वार पुलिस ने चोरी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दबोचा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। वर्ष 2024 में शिवालिक नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मकान से नगदी व जेवरात चोरी करने व होटल का बिल दिए बिना भागने की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पर बिहार निवासी युवक व युवती के खिलाफ आकाश निवासी शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा मु0अ0सं0 297/24 धारा 305(ए), 316(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

 

अभियोग दर्ज कर व नामजद प्रतिवादीगण के विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के उपरान्त आरोपियो की तलाश के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए गए लेकिन आरोपी लगातार फरार एवं वाँछित चल रहे थे। गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा पूर्व में गैर प्रान्त में दबिशे दी गयी एवं आरोपियो के विरूद्ध मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट एवं उद्घोषणा की आदेशिकाऐं प्राप्त की गयी लेकिन उसके उपरान्त भी आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।

 

वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत एसएसपी नवनीत सिंह के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने उक्त वाँछित आरोपियों की ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये कल दिनांक 15.05.2026 को मुकदमें में गैर प्रान्त बिहार जाकर आरोपियो के पतों पर दबिश दी गयी। इस दौरान आरोपी युवती के मौजूद न मिलने पर पुलिस ने उद्घोषणा चस्पा की कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी बिमलेश पाण्डेय को उसके बक्सर बिहार स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

*पकड़ा गया आरोपी-*

1- बिमलेश पाण्डेय पुत्र राजनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम अहरौली बीपीएस स्कूल के पास थाना औद्योगिक क्षेत्र जिला बक्सर बिहार उम्र 30 वर्ष

 

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 अर्जुन कुमार (चौकी प्रभारी सुमननगर)

2- कानि0 हरीश राणा

3- म0का0 बबीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!