अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवेज सुश्री अरुणा भारती के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी जीआरपी श्री अनुज कुमार* के पर्यवेक्षण में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत अत्यधिक भीड़ होने संभावित घटनाओं से निपटने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर संयुक्त आगजनी निरोधक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
उक्त मॉक ड्रिल का संचालन *प्रभारी निरीक्षक जीआरपी काठगोदाम श्री कमल सिंह कोरंगा* के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जीआरपी, आरपीएफ , अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग 108 सेवा, जिला आपदा प्रबंधन टीम एवं स्थानीय प्रशासन की टीमों ने सक्रिय सहभागिता की।
निर्धारित परिदृश्य के अनुसार प्लेटफार्म संख्या-01 में स्थित निर्माणाधीन भवन के समीप खाना बनाते समय अचानक आग लगने व किसी व्यक्ति की धुएं से दम घुटने से मूर्छित हो जाने व अचानक भगदड़ की सूचना थाना जीआरपी काठगोदाम को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही मुझ प्रभारी निरीक्षक जीआरपी काठगोदाम द्वारा तत्काल कंट्रोल को अवगत कराया गया तथा जरिए दूरभाष उच्चाधिकारीगण को अवगत करते हुए आपदा से संबंधित इकाइयों को सूचित करते हुए आवश्यक बल को मौके पर रवाना किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सभी एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन परिसर को सुरक्षित किया गया एवं आमजन को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान श्री मिंदर पाल सिंह (FSO) हल्द्वानी , नैनीताल मय टीम के सर्वप्रथम आग पर काबू पाया गया तथा धुएं से बेहोश व्यक्ति को चिकित्सक व 108 एम्बुलेंस मय टीम के स्ट्रेचर पर लादकर राजकीय बेस अस्पताल हल्द्वानी, नैनीताल ले जाया गया
उक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, आपसी समन्वय एवं आपदा प्रबंधन प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया।
*मॉक ड्रिल में उपस्थित अधिकारीगण एवं टीमें*
1) कमल सिंह कोरंगा प्रभारी निरीक्षक -जीआरपी काठगोदाम
*2)श्री मिंदर पाल सिंह (FSO)– अग्निशमन विभाग हल्द्वानी , जनपद नैनीताल
*3)श्री त्रिभुवन जोशी (उनि)– थाना जीआरपी काठगोदाम
*4)श्री नीरज जोशी (उनि) – जीआरपी थाना काठगोदाम।
*5)श्री दुर्गा सिंह बोरा – स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन काठगोदाम
*6)श्री अरुण नपचियल (SSE)– डिपो प्रभारी रे0स्टेशन काठगोदाम।
*7)श्री नवीन जोशी (मास्टर ट्रेनर)– जिला आपदा प्रबंधन विभाग, हल्द्वानी, नैनीताल
*8)Dr. श्री विपुल , राजकीय बेस अस्पताल हल्द्वानी नैनीताल मय टीम।
*9) श्री अनिल कुमार, (हे0कानि0) जीआरपी थाना काठगोदाम
*10)श्री गोविंद गिरी आरपीएफ चौकी काठगोदाम
*11) श्री बलवंत सिंह आरपीएफ चौकी काठगोदाम
*12)श्री प्रेम प्रकाश यादव, आरपीएफ चौकी काठगोदाम व स्थानीय प्रशासन टीम के सदस्य सम्मिलित हुए।
