अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध कडा प्रहार कर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रखते हुये दिनांक 12-07-2026 को अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर दौराने छापेमारी की कार्यवाही करते हुये सेक्टर 04 लीडो क्लब के पीछे से एक शराब तस्कर अमित शर्मा पुत्र शम्भूनाथ शर्मा निवासी म0न0-19 एच लेवर कालोनी सेक्टर 02 BHELकोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से कुल 36 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गयी।
आरोपी के विरूद्ध कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 247/26 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।”
*विवरण आरोपी-*
अमित शर्मा पुत्र शम्भूनाथ शर्मा निवासी म0न0-19 एच लेवर कालोनी सेक्टर 02 BHELकोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष
*बरामदगी-*
कुल 36 ट्रेटा पैक देशी शराब
*पुलिस टीम-*
1. हे0कानि0 शिवराज शर्मा
2. कानि0 मंजीत राणा
