मजदूर नेताओं की फर्जी मुकदमें में की गयी गिरफ्तारी के विरोध में प्रेस वार्ता

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। प्रेस वार्ता में इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों का न्यूनतम वेतन पिछले दस साल से रिवाइज्ड नहीं करने से मजदूरों का सब्र का बाध टूटने लगे। आसमान छूती मंहगाई व ऊपर गैस बढ़ती कीमत से मजदूर परेशान है। इन सब कारणों से एक के बाद एक कम्पनी के मजदूर आंदोलन करने सड़कों पर निकलने लगे।

 

हरियाणा पुलिस ने 6 इंकलाबी मजदूर केन्द्र के कार्यकर्त्ताओं समेत 56 मजदूरों को फर्जी मुकदमे में जेल में डाल दिया, जिसमे 20 महिला मजदूर भी है । ऐसे ही नोएडा में 300 अधिक मजदूरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और दमन अभी जारी है हम इसका पुरजोर भर्तसना करते है।

 

संयुक्त मोर्चा के संयोजक व फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के महामंत्री गोविन्द सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की फासीवादी हिटलरशाही सोच के कारण मजदूर सडकों पर है। मजदूर नेताओं पर लगे फर्जी मुकदमे तत्काल रद्द किये जाए व गिरफ्तार साथियों को विना शर्त रिहा किया जाए।

 

भेल मजदूर ट्रेड यूनियन बीएचईएल के अध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें देशी विदेशी पूंजीपतियों के मुनाफे को बढाने के लिए चार मजदूर विरोधी श्रम संहिताएं लाकर मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश कर रहे हैं।

 

मजदूर अपने हक के लिए जब सड़कों पर आ रहे हैं तो पुलिस प्रशासन द्वारा उनका दमन करवाया जा रहा है।सार्वजनिक उपक्रमों को इन पूंजीपतियों को कोडियों के दाम बेचा जा रहा है।

 

देव भूमि श्रमिक संगठन हिन्दूस्तान यूनिलीवर के सुरेश राम ने कहा कि दुनियां का महान लोकतंत्र वाले देश में मजदूर अपनी अधिकार की आवाज नहीं उठा सकते हैं और न ही मजदूर संगठन मजदूर आंदोलन का साथ व समर्थन कर सकते है क्योकि गुडगाँव मानेसर नोएडा में मजदूरों को और मजदूर नेताओं को इसकी सजा मिल रही है।

प्रेस वार्ता में सभी मजदूर नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि हरियाणा सरकार मजदूर नेताओं पर लगे फर्जी मुकदमे वापस नही करती है और गिरफ्तार साथियों को रिहा नहीं करती है तो हरिद्वार में भी उग्र आंदोलन किया जायेगा। और देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनकर भागीदारी करेंगे।

 

प्रेस वार्ता में इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार, संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोजक व फूड्स श्रमिक यूनियन के महामंत्री गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर, महामंत्री अवधेश कुमार, किर्बी श्रमिक कमेटी के प्रधान कृष्ण मुरारी, एवरेडी मजदूर यूनियन के महामंत्री अनिल कुमार, देव भूमि श्रमिक संगठन हिन्दूस्तान यूनिलीवर के सुरेश राम व प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की हरिद्वार प्रभारी नीता उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!