अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। भगवा हिंदू सेना द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार हेतु आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवा हिंदू सेना समाज में राष्ट्रहित, धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
प्रदेश कार्यकारिणी उत्तराखंड
1. बिपिन श्रीवास्तव: प्रदेश अध्यक्ष
2. अमित सैनी : प्रदेश उपाध्यक्ष
3. दीपक पंवार : प्रदेश प्रवक्ता
4. प्रवेश शर्मा : प्रदेश महासचिव
5. आकाश पाल : प्रदेश सचिव
6. निखिल वर्मा : प्रदेश सचिव
7.ममता ठाकुर : प्रदेश कोषाध्यक्ष
8. संदोप भारद्वाज : प्रदेश मीडिया प्रभारी
9. शांतनु मिश्रा : प्रदेश संगठन मंत्री
10.महंत विश्वास सक्सेना : प्रदेश प्रचारक
11. माधूरी गौड़ : प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
12. राजीव जैन : प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
