तमंचा दिखा की गई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी धरे

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। दिनांक 23.5.26 रात सिडकुल की ओर से अपनी स्कूटी से घर लौट रहे सौरभ सती पुत्र प्रकाश चन्द सती नि0 ब्रज विहार कालोनी सीतापुर थाना ज्वालापुर हरिद्वार को चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आ रहे 04 अज्ञात स्कूटी सवारों ने रोककर तमंचे दिखा डरा धमकाकर उसकी स्कूटी, मोबाइल, पर्स व नगदी 5000 रू0 लूट लिए। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0स0 180/26 धारा 309(4) पंजीकृत किया गया।

 

पॉश एरिया में हुई इस लूट को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने घटना के अविलम्ब खुलासे के निर्देश जारी करते हुए कोतवाली रानीपुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित की। पुराने अपराधियो से पूछताछ व अन्य सुराग जुटाने पर सामने आया कि आरोपी युवकों ने वारदात के पहले और वारदात के दौरान गली मौहल्लो के रास्तो का इस्तेमाल किया जिससे ये स्पष्ट हुआ कि यह युवक संभवतः लोकल ही हैं जिन्हे रास्तों की अच्छी जानकारी है।

 

अब तक जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिनांक 31.06.26 की रात मिली गुप्त सूचना पर रेगुलेटर पुल के पास से चार संदिग्ध युवकों को स्कूटी के साथ रोका गया। स्कूटी की नंबर प्लेट संदिग्ध लगने पर जब इंजन/चैसिस नंबर चैक किया गया तो पुष्टी हुई कि यह लूटी गई स्कूटी है जिसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। संदिग्ध युवकों के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल IQOO, एक पर्स (जिसमें पीड़ित का आधार कार्ड, पैन कार्ड रखा हुआ था), एक देशी तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस व एक चाकू बरामद किया। पकड़े गए युवक पुनः वारदात अंजाम देने की मंशा से निकले थे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने एक संभावित वारदात को होने से पहले ही रोक दिया।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0स0-180/2026 धारा- 309(4),317(2),3(5) बीएनएस

 

*पकड़े गए युवकों का विवरण-*

1- कार्तिक सैनी पुत्र कमल सैनी निवासी- ऋषिकुल थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष ।

2- शिवांश उर्फ विलन पुत्र जगदीश निवासी वेद सिटी अहमदपुर ग्रांट थाना बहादराबाद हरिवार उम्र-21 वर्ष

3- लक्की पुत्र रमेश चंद्र निवासी सिया कॉलोनी राजा गार्डन थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र-19 वर्ष

4- वंश चंचल पुत्र बिट्टू चंचल निवासी राजू नगर बस अड्डा कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष

 

*बरामदगी-*

 01 स्कूटी UK 08 AS 7196 ( आरोपी लक्की से बरामद

 एक पर्स जिसमे (500X4=2000, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड) (आरोपी लक्की से बरामद)

 एक मोबाईल IQOO मार्का ( आरोपी कार्तिक से बरामद)

 एक अदद स्कूटी UK 08 BJ 8816 घटना में प्रयुक्त (आरोपी कार्तिक से बरामद

 एक देशी तमंचा 315 बोर, व 01 जिन्दा कारतूस (आरोपी शिवांश उर्फ विलन से बरामद)

 एक चाकू (वंश से बरामद)

 

 

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी

2- उ0नि0 चरण सिंह (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)

3- उ0नि0 अंशुल अग्रवाल

4- कानि0 विवेक गुसाई

4- कानि0 प्रेम सिंह दानू

5- कानि0 हरीश राणा

6- का उदय चौहान

7- कानि0 नवीन क्षेत्री

 

*सी0आई0यू0 टीम*

1- प्रभारी सी0आई0यू0 नरेन्द्र सिंह बिष्ट

2- कानि0 वसीम

3- कानि0 हरवीर

4- कानि0 दीप गौड

5- कानि0 नरेन्द्र

6- कानि0 उमेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!