अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। कनखल जगतगुरु आश्रम रोड पर सिटी प्रेस क्लब के कनखल क्षेत्रीय कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए नवगठित सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहा हम सिटी प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकारिता जगत में आ रही विकृतियों को दूर कर पत्रकारिता जगत में एक स्वस्थ पत्रकारिता का आयाम स्थापित करेंगे और जो लोग सिटी प्रेस क्लब की बढ़ती प्रतिष्ठा से जलकर अनाप-शनाप बोल रहे हैं
वह अपनी जबान को मयान में कर ले सिटी प्रेस क्लब लुट खसोट का सपना लेकर नहीं आया है वह आम जनमानस की समस्याओं को उजागर कर शासन प्रशासन तक पहुंचाने आया है हर आम आदमी के दुख दर्द में खड़ा होने आया है अगर हम जवाब देने पर आये तो आप कान दबाने लगेंगे हमारा किसी भी सम्मानित क्लब अथवा संगठन से कोई बैर नहीं है इसलिए हमसे बैर का भाव ना रखें मित्रता का भाव रखें अन्यथा 60 पर्सेंट लोग ऐसे हैं जो पत्रकारिता के मानकों के विपरीत पत्रकारिता कर रहे हैं पत्रकारिता के मानको के अंतर्गत वह पत्रकारिता नहीं कर सकते हमारा जवाब आप लोगों को भारी पड़ सकता है इसलिए चुप्पी साध ले अन्यथा दूसरे संस्थानों से सेवाओं के बदले पेंशन नहीं ले पाओगे क्योंकि आपके क्लब हरिद्वार को माननीय सूचनाआयोग ने लाभ के दायरे में मान रखा है

सरकारी लाभ लेने की श्रेणी में अतः एक व्यक्ति दो दो जगह लाभ नहीं ले पायेगा सिटी प्रेस क्लब के विरुद्ध चूचपड़ करने वालों के लिये यह मेरा संदेश है इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी पुस्तकालय सचिव संजीव सक्सेना सचिव परवीन कश्यप सचिव अजय वर्मा सचिव सागर वरिष्ठ सदस्य राजू भाई निरीक्षक रोहित कश्यप के अलावा आचार्य देवेंद्र शुक्ला अध्यक्ष कालापन भारत शंभू भाटिया सचिन रितिक अश्वनी वर्मा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
