काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मिलीं दो नाबालिग बालिकाएं, पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन को किया सुपुर्द

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। दिनांक 06.09.2026 को अ0उ0नि0 इन्दु बिष्ट मय होमगार्ड महेश चन्द्र द्वारा रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन काठगोदाम के प्लेटफार्म नं0-01 पर दो नाबालिग बालिकाएं अकेले घूमती हुई दिखाई दीं। पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं से मौके पर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों बालिकाएं अपने घर का सही पता एवं अन्य आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता सकीं। बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम द्वारा उन्हें सुरक्षित रूप से थाना कार्यालय लाया गया, जहां महिला शिशु पटल कक्ष में सादे वस्त्रों में महिला कांस्टेबल की निगरानी में रखा गया।नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। तत्पश्चात बालिकाओं की सुरक्षा एवं उचित संरक्षण हेतु उन्हें रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन एवं DCPU नैनीताल के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!