लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के कनखल इकाई अध्यक्ष बने उमेश राजपूत (सोनी)

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन, उत्तराखंड की ओर से श्री लोधी उमेश राजपूत जी (सोनी) को कनखल क्षेत्र, जिला हरिद्वार का इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। उमेश राजपूत (सोनी) को कनखल इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फाउंडेशन शिक्षा एवं राहत से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!