अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। 19 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही चार धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र बनाया गया है,जिसमें आज चारधाम पर जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण शुरू कर लिया गया है।पहला पंजीकरण जनपद शहडोल मध्य प्रदेश के 07 सदस्य दल का चारधाम के लिए कराया गया है।इस अवसर और चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले यात्रियों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अतिथि देवो भी की परम्परा से फूल मालाओं से तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा मंगलमय हो,इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कुशल एवं सुरक्षित
यात्रा के लिए शुभकामना दी।
*पर्यटन विभाग* चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण हेतु ऋषिकुल मैदान में यात्री ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र तैयार किया गया है जिसमें यात्री पंजीकरण के लिए 20 काउंटर बनाए गए है,जिसमें 24X7 कार्य करेंगे,जिसमें तीन शिफ्टों में कार्मिकों की तैनाती की गई है।यदि कैसी यात्री का आधार कार्ड से पंजीकरण नहीं हो पता है तो उसके लिए दो थंभ एवं फेस स्क्रीनिंग काउंटर अलग से बनाए गए है इसके साथ ही 15 मोबाइल टीम बनाई गई है,जो धर्मशालाओं एवं आश्रमों में रुके यात्रियों का चार धाम हेतु पंजीकरण करेंगे।
*स्वास्थ्य विभाग* द्वारा चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य काउंटर तैयार किया गया है,जिसमें सभी आवश्यक दवाई एवं उपकरण रखे गए है तथा तीन डॉक्टरों की टीमें सुबह 07 बजे से दोपहर 01 बजे तक तैनात रहेंगी, इसके साथ ही दोपहर 01 से शाम तक 02 टीम तैनात की गई है इसके साथ ही एम्बुलेंस वाहन भी उपलब्ध रहेगा तथा चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए यात्रा रूट पर होल्डिंग बैनर भी लगाए गए है, जिसमें अलग अलग भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराई जा रहे है।
*जलसंस्थान विभाग* द्वारा चार धाम यात्रा और आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र ने 05 स्टैंड पोस्ट लगाए गए है तथा इसके साथ ही सभी शौचालयों में पानी की कनेक्शन उपलब्ध कराए गए है।
*नगर निगम* द्वारा चार धाम यात्रा और आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अस्थाई शौचालयों को व्यवस्था की गई है,जिसमें महिलाओं के लिए 10 सीटर शौचालय एवं पुरुषों के लिए 10 सीटर शौचालय तैयार किए गए है तरह आवश्यकता पड़ने पर 04 मोबाइल सीटर शौचालय भी स्थापित किया जायेगा शौचालय की साफ सफाई हेतु 16 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो तीन शिफ्टों में सफाई का कार्य करेंगें तरह चार धाम यात्रा मार्गों पर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए 105 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए है।
*पुलिस विभाग* चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनाती की गई है,जिसमें यातायात व्यवस्था,भीड़ प्रबन्धन को दूरस्त रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है। यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए 07 अस्थाई पुलिस चौकियों तथा10 पर्यटन पुलिस बूथ बनाए गए है तथा हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर यात्रियों की सुरक्षा हेतु जल पुलिस, पीएसी की जल पुलिस तैनात की गई है।
*जिला आपदा प्रबन्धन* द्वारा चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा ,जानकारी एवं किसी भी समस्या के लिए चार धाम यात्रा कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है,जिसका दूरभाष नंबर 01334 223999,239444 इसके साथ ही टोलफ्री नंबर 1077, मोबाइल नंबर 9528250926 पर कोई भी श्रद्धालु जानकारी प्राप्त कर सकते है। यात्रा कंट्रोल रूम 24X7 की तर्ज पर कार्य करेगा,जिसमें पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती की गई है।इसके साथ ही एनडीआरएफ के 35 सदस्य की टीम तैनात की गई है,जो कि मनसा देवी पैदल मार्ग एवं संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेगी इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई है,जो यात्रियों की सुरक्षा हेतु घाटों पर तैनात रहेंगे।
*पूर्ति विभाग* द्वारा चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के वाहनों के लिए ईंधन की व्यवस्था हेतु जनपद ने संचालित हो रहे 219 पेट्रोल पंपों पर हजार हजार लीटर डीजल एवं पेट्रोल रिज़र्व रखने के निर्देश दिए गए है।इसके साथ ही सभी पेट्रोल पंपों पर साफ सफाई व्यवस्था एवं शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। एलपीजी गैस की कमी के चलते सभी गैस एजेंसियों को डिमांड भेज दी गई है तथा 5 किलो एफटीएल गैस सिलेंडर बाजार में उपलब्ध है,जो एजेंसी के माध्यम से आधार कार्ड दिखाकर प्राप्त कर सकते है इसके साथ ही हरिद्वार नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित हो रहे 80 होटलों में पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दी गई है
*परिवहन विभाग* द्वारा चार धाम यात्रा और आने वाले वाहनों की फिटनेस की चेकिंग की जा रही है इसके साथ ही नारसन बोर्डेर पर ग्रीन कार्ड जारी करने हेतु सेंटर बनाया गया है,जिसमें 1843 वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके है।
*खाद्य सुरक्षा विभाग* द्वारा चार धाम यात्रा और आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो,इसके लिए जनपद में संचालित हो रहे ढाबों,होटलों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है तथा यात्रियों से ओवर रेटिंग न हो इसके लिए सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए है।
*विद्युत विभाग* द्वारा चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को विद्युत आपूर्ति निरंतर सुचारू रहेगी।
*ग्राम्य विकास विभाग (एनआरएलएम)* चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को शुद्ध एवं पौष्टिक खाना उचित मूल्यों में उपलब्ध हो इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग (एनआरएलएम) सीएलएफ स्वयं सहायता महिला समूह के माध्यम से चाय नाश्ता एवं खाने के स्टॉल लगाए गए है तथा स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय उत्पादकों के स्टॉल भी लगाई गए है।
*स्वच्छता व्यवस्था* चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को साफ,स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है,जिनके द्वारा निरंतर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील करते हुए कहा कि तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करे तथा कूड़ा कचरे के खुले एवं सार्वजनिक स्थलों पर न फैंके,नगर निगम,नगर पंचायत,नगर पालिकाओं द्वारा लगाए गेट कूड़ा दानों (डस्टबिन) एवं कूड़ा कलेक्शन सेन्टरो पर ही कूड़ा डालने की अपील की गई है।
