नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ किया वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य का शुभारंभ

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पुलिस लाइन, रोशनाबाद, वार्ड संख्या-13 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के साथ वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य का पूजन कर शुभारंभ किया। नगर पालिका क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के साथ-साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को संरक्षित कर भूजल स्तर को बेहतर बनाने तथा भविष्य में जल संकट की चुनौती से निपटने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वॉटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘जल है तो कल है’ और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। पुलिस लाइन परिसर में वॉटर हार्वेस्टिंग की यह पहल वर्षा जल के संरक्षण में उपयोगी साबित होगी और अन्य संस्थानों एवं लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि जल की एक-एक बूंद को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एस.पी. क्राइम निशा यादव, एस.पी. सिटी दीपक कुमार, सी.ओ. सदर एस.पी. बलूनी, सभासद दीपक नौटियाल एवं अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी आर. आई. प्रवीन अलोक,नीरज प्रेमी, बागेश्वरी, सुनीता जैन, मुकेश रावत, आकाश पाल, प्रदीप चंदेल, अजय सिंह मंटू, प्रनय चौरसिया , रामनिवास गुज्जर, अंशुल शर्मा, अक्षय, कार्तिक प्रजापति सहित पुलिस के जवान, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!