साल भर से फरार चल रहे वारंटी को हरिद्वार जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। माननीय न्यायालय श्रीमान अपर सिविज जज द्वितीय (एस.डी) जनपद हरिद्वार के द्वारा वाद संख्या 1023/2025, धारा 60 आबकारी अधि० से सम्बन्धित फरार वारण्टी श्यामलाल पुत्र चरणदास निवासी-लाल मंदिर कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किये जाने सम्बन्धित गैर जमानती वारण्ट जारी किये गये थे जिस क्रम में ‘श्रीमान पुलिस अधीक्षक जीआरपी महोदया सुश्री अरूणा भारती के निर्देशानुसार एव प्रभारी निरीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर उक्त फरार वारण्टी को गिरफ्तार किये जाने हेतु टीम गठित करते हुए, गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये उक्त फरार वारण्टी की तलाश / गिरफ्तारी के लिये सम्भावित जगहो पर दबिश के लिये रवाना किया गया था गठित टीम के द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 21.06.2026 को श्यामलाल पुत्र चरणदास निवासी-लाल मंदिर कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 50 वर्ष वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तारशुदा वारंटी –*

 

श्यामलाल पुत्र चरणदास निवासी-लाल मंदिर कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र- 50 वर्ष

 

*पुलिस टीम जीआरपी हरिद्वार*

 

01 – उ0नि0 रचना देवरानी

02 – कान्स मो0 मंसूर अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!