अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा के पावन परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करने, भक्ति भाव जागृत करने और समाज में आध्यात्मिक जागरण लाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
इस पावन आयोजन के माध्यम से अखाड़ा सनातन संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दे रहा है। श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा प्राचीन काल से अपने अटल सिद्धांतों, संन्यास परंपरा और समाज सेवा के लिए जाना जाता है।
समस्त श्रद्धालु भक्तों, साधु-संतों, स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे इस पावन कथा में उपस्थित होकर अपने जीवन को श्रीमद् भागवत के अमृत ज्ञान से सराबोर करें।
