अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पवित्र श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान भगवा हिंदू सेना द्वारा बहादराबाद हरिद्वार में कांवड़ियों की सेवा हेतु जल एवं फल वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों को ठंडा पेयजल, फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर भगवा हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड जी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि संगठन प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा कार्य करता है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। कार्यक्रम में भगवा हिंदू सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धापूर्वक कांवड़ियों की सेवा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भगवा हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) बिपिन श्रीवास्तव,राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड,राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमाकांत यादव जी,प्रदेश महासचिव उत्तराखंड प्रवेश शर्मा जी,प्रदेश संगठन मंत्री उत्तराखंड शांतनु मिश्रा जी,प्रदेश सचिव आकाश पाल जी,राकेश शर्मा जी,विकास जी ,अंकित पाल आदि उपस्थित रहे।

