अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। ईद गाह के पीछेे , गाढो वाली रोड हरिद्वार में श्री अलीशेर द्वारा लगभग 11 बीधा भूमि पर अवैध प्लंटिग कर कालोनी काटने का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अकुंर गर्ग की कालोनी के पीछे , आम के बाग के पास, गाढोवाली रोड हरिद्वार में श्री जावेद/सजंय आदि /हितबद्व व्यक्ति द्वारा लगभग 6-7 बीधा भूमि पर अवैध प्लंटिग कर आर0सी0सी0 की रोड निर्माण व कालोनी काटने का कार्य किया जा रहा है। गायत्री माता मन्दिर के बगल में , राजकीय प्राथमिक विधालय के सामने जमालपुर हरिद्वार में श्री राज राणा / हितबद्व व्यक्ति द्वारा लगभग 4-5 बीधा भूमि पर कच्चा रास्ता बनाकर कलोनी काटने का कार्य किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा जे0सी0बी0 की सहायता से अनाधिकृत प्लाटिंग/विकास कार्याे को ध्वस्त किया गया।
