हरिद्वार प्रसिद्ध भूमानंद आश्रम भूपतवाला हरिद्वार में आज भगवान श्री जगन्नाथ जी की मूर्ति का अनावरण किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। प्रसिद्ध भूमानंद आश्रम भूपतवाला हरिद्वार में आज भगवान श्री जगन्नाथ जी की मूर्ति का अनावरण किया गय इस अवसर पर बोलते हुए प्रातः स्मरणीय जगतगुरु स्वामी अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा भगवान जगन्नाथ जी जहां विद्यमान होते हैं वहां सभी विकारों का अंत होकर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है और भक्ति रस छलकने लगता है भगवान जगन्नाथ की सभी भक्तों पर कृपा बनी रहे इस अवसर पर जगन्नाथ मंदिर के पुरोहित पूर्णानंद महापात्र श्रीजगन्नाथ मंदिर जगन्नाथ पुरी पुरोहित रवि नारायण महापात्र सहित भारी संख्या में पुरी के भक्तगण श्री जगन्नाथ जी की मूर्ति लेकर यहां अनावरण करने हेतु पधारे हुए हैं यहां यज्ञ अनुष्ठान तथा विधि विधान से हुई पूजा अर्चना के बाद श्री जगन्नाथ भगवान की मूर्ति का अनावरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!