अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। श्री मोहन गोकुलधाम आश्रम के महाराज श्री कृष्णा संजय महाराज जी ने श्री कृष्ण छठी एवं गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और भगवान गणेश की आराधना से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
महाराज जी ने सभी से पर्व को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
