रानीपुर मोड़ पर काशी सूत्र साड़ी शोरूम का भव्य शुभारंभ

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित देवभूमि हॉस्पिटल के सामने काशी सूत्र साड़ी शोरूम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। शोरूम के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। शोरूम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की आकर्षक साड़ियों के कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

संचालक वैशाली शर्मा जी ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक साड़ियों की भी विशेष रेंज उपलब्ध रहेगी। शुभारंभ समारोह में पहुंचे अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने काशी सूत्र साड़ी शोरूम के संचालकों को बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भविष्य शर्मा जी, श्री गोपाल जी, श्री यतींद्र कुमार जी, उज्जवल शर्मा जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!