अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। आज दिनांक 26/08/2026 को रेलवे स्टेशन रुड़की पर ड्यूटी में तैनात जीआरपी पुलिस कर्मियों को एक नाबालिग बालक स्टेशन परिसर में घूमता हुआ मिला। पुलिस कर्मियों द्वारा नाबालिक बालक को प्लेटफॉर्म पर घूमने का कारण व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम काशी यादव पुत्र रवि राज यादव, निवासी डोईवाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 12 वर्ष बताया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह किसी बात से नाराज होकर अपने घर से निकल गया था तथा किसी ट्रेन में बैठकर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंच गया।जीआरपी पुलिस टीम द्वारा तत्काल नाबालिक बालक को सुरक्षित रूप से जीआरपी चौकी रुड़की पर लाया गया तथा उसके परिजनों के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात पुलिस द्वारा बालक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दी गई और उन्हें जीआरपी चौकी रुड़की बुलाया गया। परिजनों के जीआरपी चौकी रुड़की पहुंचने पर आवश्यक सत्यापन एवं औपचारिकताओं के उपरांत नाबालिग बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी रुड़की पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। जीआरपी रुड़की द्वारा नाबालिग बालक की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई कर उसे सकुशल परिजनों से मिलाया गया।
*पुलिस टीम*
1,ADSI श्री सुशील कुमार तिवारी
2,ADSI: श्री गिरीश चंद्र उनियाल
3, का0 43 चन्द्रकिरण
4,कां0 99 अजय कुमार
5, म0का0 90 शर्मिला
6, म0का0127 ममता
