चौकी जीआरपी रुड़की को मिली शानदार सफलता शातिर किस्म के मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। दिंनाक 26/08 /26 को वादी निजाम पुत्र श्री सफी अहमद निवासी बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने चौकी जीआरपी रुड़की में आकर एक प्रार्थना पत्र दिया की दिंनाक 26/08/2026 को दिन के समय रेलवे स्टेशन रुड़की से घर जाने के लिए ट्रेन की जानकारी करते समय रेलवे स्टेशन रुडकी के प्लेटफार्म नंबर-01 पर बने पूछताछ केंद्र पर किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0-19/2026 धारा- 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

*सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक, रेलवेज* महोदया के आदेशानुसार व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय *श्री अनुज कुमार* के दिशा निर्देश में मामले की गंभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर के निर्देशन में चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम गठन करते हुए गठित टीम द्वारा दिनांक 27/08/2026 को रेलवे स्टेशन रुड़की परिसर से *अभियुक्त आजाद पुत्र शहजादा वर्तमान निवासी कल्लू कॉलोनी पाडली गुर्जर थाना गंग नहर रुड़की हरिद्वार,मूल पता कोयला बस्ती थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष ** को चोरी गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली गई तो अभी उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ इसके बारे में पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह भी मैंने रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र के पास से किसी व्यक्ति का चोरी किया है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे है

*गिरफ्तार करने वाली टीम*

1-अ उ0नि0 सुशील कुमार तिवारी प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की

2- हे0का0 32 अनिरुद्ध

3-का 10आशीष कुमार

4-कांo14 परविंदर कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!