अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। हरिपुर कला स्थित बंगाला मुखी मंदिर में शुक्रवार को बंगला मुखी जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई ग। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया और सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। भक्तों ने माता बंगला मुखी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। बगलामुखी मंदिर में मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर बोलते हुए आचार्य श्री कृष्णा पांडे ने कहा मां बगलामुखी सभी भक्तों को मनो वांछित फल प्रदान करने वाली देवी है जो भक्त उन्हें सच्चे मन से पुकारता है उनके मन की सभी इच्छाओं की पूर्ति माता कर देती है माता का सिमरन करने वाले भक्तों के जीवन का उद्धार हो जाता है।
