अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर के आर्य नगर चौक क्षेत्र में एक नया व्यावसायिक आकर्षण जुड़ गया है—वानप्रस्थ आश्रम के सामने “अमेजिंग मार्ट” का भव्य शुभारं हुआ। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी और निवासी शामिल हुए। मार्ट के शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और आकर्षक छूट भी रखी गईं, जिससे पहले दिन काफी भीड़ देखने को मिली।
“अमेजिंग मार्ट” में जैसे क्रोकरी बच्चों के आइटम क्लॉथ वियर जेंट्स लेडिस किड्स टॉयज स्टेशनरी लेडीज मेकअप लेडिज कॉस्मेटिक आइटम्स किट्स दैनिक जरूरतों का सामान, ग्रॉसरी, और अन्य घरेलू वस्तुएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आसपास के लोगों को अब खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
यह नया स्टोर स्थानीय बाजार को और मजबूत करेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ा सकता है।
