जन अधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस जगजीतपुर के मजदूर चौक पर मनाया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। जनअधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने मजदूर 1 मई दिवस जगजीतपुर के मजदूर चौक पर मनाय।जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम की शुरवात की जनअधिकार संगठन के को0 मोहम्मद जोक ने संचालन किया ।को0 ओमपाल सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज ही के दिन अमेरिका के शिकागो शहर मे मज़दूरों ने अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आज ही के दिन संघर्ष किया था। जिसमें मज़दूरों की मांग थी । 8 घंटे काम,8 घंटे आराम, 8 घंटे मनोरंजन, का आधिकार दो। उसके बाद वहा की सरकारों ने लंबे संघर्ष के बाद मज़दूरों को अधिकार दिये । भारत में भी काफी लंबे समय के बाद मज़दूरों को यह अधिकार मिले। जो आज की मौजूदा सरकार 4 लेबर कोड के माध्यम से छीनना चाहती हैं। अतः हम जनअधिकार संगठन के माध्यम से कहना चाहते कि 4 लेबर कोड रदद करो। मज़दूरों के संघर्षों को कुचलना बंद करो ।नोएडा के गिरफ्तार मज़दूरों को रिहा करो। कार्यक्रम में कोo ओमपाल सिंह,को0 मोहम्मद जोक,को0 विकास बेनीवाल,को0 रामविलास पासवान,राजेश,रोहितबुली, संजीत,मजदूर साथी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!