धन गुरु नानक थायरासिंग दरबार में तीन दिवसीय कल्याणकारी सत्संग संपन्न

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। उल्हासनगर स्थित धन गुरु नानक थायरासिंग दरबार की तीसरी धर्मशाला का उद्घाटन हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के अवसर पर नई धर्मशाला के लोकार्पण के अवसर पर श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा में बढ़ोतरी हुई है। तथा उल्हासनगर तथा देश के कोने-कोने से 10000 से अधिक भक्तजन सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पधारे तथा गुरुजनों के पावन श्री मुख से निकले कल्याणकारी पावन वचनों ने आये श्रद्धालु भक्तजनों के जीवन को कल्याण की ओर अग्रसर किया

 

इस धर्मशाला का निर्माण भाईसाहेब जसकीरत सिंह और भाईसाहेब तिलोचन सिंह द्वारा किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में कुल 36 कमरों की व्यवस्था की गई है।

 

गौरतलब है कि दरबार में पहली धर्मशाला वर्ष 2013 में शुरू की गई थी, जिसमें 44 कमरे थे। इसके बाद वर्ष 2021 में दूसरी धर्मशाला का उद्घाटन हुआ, जिसमें 32 कमरे उपलब्ध हैं। अब तीसरी धर्मशाला के शुरू होने से कुल आवास क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 

उद्घाटन समारोह में भाई चिमणजीत सिंह लाल, दिल्ली वाले, साईं मोहनलाल लखनऊ वाले, साईं छोटूराम, संत बाबा सरब प्रीत सिंह नामधारी, साईं जगदीशजी अमरधाम अहमदाबाद वाले, परमजीत सिंह आनंद टोनी दिल्ली वाले सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ब्युरो रिपोर्ट स्वानंद मिडिया उल्हासनगर धन सतगुरु नानक बाबा थायरा सिंह दरबार उल्हासनगर के तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में उल्हासनगर से लगभग 10000 लोग कार्यक्रम में शिरकत करने ले हेतु तथा भाग लेने हेतु उपस्थित हुए इस अवसर पर श्री जसप्रीत सिंह जी भाई साहब श्री त्रिलोचन सिंह भाई साहब चरणजीत सिंह साइन मोहनलाल श्री राजेश भाटिया उल्हासनगर राजेंद्र चंदवानी घनश्याम पावली अनीता मुंजवानी गौरव मनसुखानी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन दरबार में गुरुदेव तथा महापुरुषों के पावन वचनों से मां गंगा की इस पावन नगरी हरिद्वार में अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ करने पधारे हुए थे इस अवसर पर संत बाबा सरबप्रीत महाराज ने कहा जिसकी ईश्वर में आस्था होती है और जो गुरु की शरणागत हो जाते हैं उनका मानव जीवन धन्य तथा कृतार्थ हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!