अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। गंगोत्री धाम के रावल पुजारी तीर्थ पुरोहित एवं कोषाध्यक्ष गंगा पुरोहित सभा गंगोत्री धाम के द्वारा अपने पैतृक ग्राम आवास पर श्री राम जन्म उत्सव तथा गंगा पूजन हवन आदि कार्यक्रम संपन्न कर कन्या पूजन किया इस अवसर पर बोलते हुए श्री पंडित कृष्ण लाल शर्मा सेमवाल ने कहा जिस पर भगवान राम और माता रानी की कृपा हो जाये उसका यह मानव जीवन धन्य तथा कृतार्थ हो जाता है ईश्वर की आराधना मनुष्य को सिर्फ ईश्वर कृपा से ही प्राप्त हो सकती है क्योंकि ईश्वर की भक्ति भजन सत्संग बड़े ही भाग्य से और बड़े ही भाग्यशाली लोगों को जीवन में प्राप्त होता है वरना मनुष्य का सारा जीवन तेरा मेरा इसका इसका में गुजर जाता है।
