बैग, नगदी और कागजात गायब होने से परेशान बहनों के चैहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब हुई पुलिस

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पूजा कुमारी निवासी रोहिणी नई दिल्ली ने चौकी हर की पैड़ी पर आकर सूचना दर्ज करवाई की वह अपनी चार अन्य बहनों के साथ हर की पैड़ी पर घूमने एवं गंगा स्नान के लिए आयी थी। सुबह के वक्त उनके दो बैग (जिसमें ₹10000 नगद एवं कुछ कागजात व अन्य सामान रखा हुआ था) हर की पैड़ी क्षेत्र से गायब हो गए है। अब उनके पास घर लौटने या खाने पीने के पैसे तक नहीं बचे थे।

 

मामले को गंभीरता से लेकर चौकी हर की पौड़ी में तैनात कांस्टेबल हेमंत और कांस्टेबल नितिन रावत ने उक्त सामान की तलाश हेतु चौकी क्षेत्र में प्रयास किये तथा अथक प्रयास के पश्चात उपरोक्त समस्त सामान (बैग, 10000 रुपये नगद एवं डॉक्यूमेंट) बरामद कर पीड़िता पूजा के सुपुर्द किया गया।

 

बैग वापस मिलने पर बहनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!