अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। कनखल गौतम फार्म के पास हेवेन्स उत्तराखंड ट्रैवल्स का भव्य शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन् हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया।
संस्था के संचालकों ने बताया कि चारधाम यात्रा, उत्तराखंड पर्यटन, टैक्सी सेवा, होटल बुकिंग एवं विशेष टूर पैकेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हेवेन्स उत्तराखंड ट्रैवल्स का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
शुभारंभ के दौरान पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने हेवेन्स उत्तराखंड ट्रैवल्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस नई ट्रैवल सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
