रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, लडाई झगडे में शामिल 05 व्यक्तियो को पुलिस ने लिया हिरासत में

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 29.06.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में शिकायतकर्ता साहिब पुत्र नफीस निवासी सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार के साथ मारपीट, लडाई झगडे की शिकायत पर निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा दिनांक 30.06.2026 को शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत उक्त घटना में शामिल 05 व्यक्तियो 1-राहिल पुत्र असलम 2- मोहसीन पुत्र शाहिद , 3-साकिब पुत्र तरन्नुम , 4- वासिक पुत्र तरन्नुम व 5-अनस पुत्र मनव्वर निवासीगण ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 170 बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत हिरासत में लिया।

 

आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*नाम पता आरोपी-*

1- राहिल पुत्र असलम निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।

2- मोहसीन पुत्र शाहिद निवासी उपरोक्त।

3- साकिब पुत्र तरन्नुम निवासी उपरोक्त।

4- वासिक पुत्र तरन्नुम निवासी उपरोक्त।

5- अनस पुत्र मनव्वर निवासी उपरोक्त।

 

*पुलिस टीम-*

1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक,

2- उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट,

3- कानि0 कुलदीप,

4- कानि0 कुँवर राणा,

5- कानि0 सुरेन्द्र,

6- कानि0 गिरेन्द्र सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!