मल्होत्रा एथनिक शॉप का भव्य शुभारंभ

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। महिलाओं के पारंपरिक एवं एथनिक परिधानों के नए प्रतिष्ठान ‘मल्होत्रा एथनिक शॉप’ का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन के खूबसूरत संगम को समेटे इस प्रतिष्ठान में महिलाओं के लिए आकर्षक डिजाइन एवं नवीनतम ट्रेंड के परिधानों का विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

प्रतिष्ठान के स्वामी श्री अमन मल्होत्रा ने बताया कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड के अनुरूप एथनिक वियर की शानदार रेंज तैयार की गई है। यहां लहंगा, डिजाइनर साड़ी, सूट्स, प्लाजो, शरारा सहित विभिन्न पारंपरिक परिधान आकर्षक एवं यूनिक डिजाइन में उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि भारतीय परिधानों की गरिमा और आधुनिक फैशन की खूबसूरती को एक साथ प्रस्तुत करना प्रतिष्ठान का प्रमुख उद्देश्य है। शादी-विवाह, तीज-त्योहार एवं अन्य मांगलिक अवसरों के लिए महिलाओं को अपनी पसंद के आकर्षक परिधान एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे।

मल्होत्रा एथनिक शॉप के शुभारंभ से कनखल में पारंपरिक फैशन को एक नया ठिकाना मिला है, जहां भारतीय संस्कृति की झलक के साथ महिलाओं को एथनिक वियर के नए रंग और डिजाइन देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!