बैंक ऑफ़ इंडिया देहरादून अंचल की शाखा का उद्घाटन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। बैंक ऑफ़ इंडिया देहरादून अंचल की शाखा का उद्घाटन फील्ड महाप्रबंधक चंडीगढ़ अनिल कुमार वर्मा, आचालिका प्रबंधक देहरादून भानु प्रताप सिंह शाखा प्रबंधक जगजीतपुर अंशुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

फील्ड महा प्रबंधक चंडीगढ़ अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना बैंक की प्राथमिकता है। बैंक की नई शाखा खुलने से ग्रामीणों के साथ शहर के लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ भी उपभोक्ताओं को मिल सकेगा। आचार्य प्रबंधक देहरादून चेतन चंद्र ने कहा कि बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार ही बैंक की अच्छी कार्य प्रणाली को दर्शाता है। शाखा प्रबंधक अंशुल गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं को लोन संबंधी जानकारी अच्छे से प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!