अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। कनखल के कृष्णा नगर क्षेत्र में KHUSHI LEHENGA HUB का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतिष्ठान के संचालक ईशान अरोड़ा जी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि KHUSHI LEHENGA HUB में दुल्हन एवं महिलाओं के लिए लेटेस्ट डिज़ाइन के लहंगे, एथनिक वियर और फैशनेबल परिधानों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध रहेगी, जिससे स्थानीय ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक फैशन का लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठान संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर उत्कृष्ट गुणवत्ता, नवीनतम कलेक्शन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
