पुलिस अधीक्षक जीआरपी के नेतृत्व में जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पंजाब राज्य में रेलवे ट्रैक पर हुई ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत, सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक रेलवे के आदेशानुसार तथा श्री अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार के पर्यवेक्षण में दिनांक 30/04/2026 को समस्त जीआरपी थाना प्रभारियों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशनों, रेलवे ट्रैक, रेलवे पुलों, स्टेशन परिसरों एवं पार्किंग स्थलों पर आने-जाने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए।

अभियान के अंतर्गत जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी एवं उच्च स्तर की जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। सुरक्षा को मजबूत बनाने हेतु आधुनिक तकनीकों एवं सतर्क निगरानी का भी उपयोग किया जा रहा है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है।

यात्रियों से अपील:

सभी यात्रियों से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस अधिकारी को अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 या 112 पर दें तथा सुरक्षा जांच में पूर्ण सहयोग करें।

रेलवे प्रशासन एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!