सिडकुल में संसार होंडा की नई ब्रांच का भव्य उद्घाटन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। सिडकुल स्थित आमंत्रण बैंक्वेट हॉल के समीप संसार होंडा की नवीनतम ब्रांच का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर गणमान्य अतिथियों, शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों, ग्राहकों एवं कंपनी प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

शोरूम के उद्घाटन के साथ ग्राहकों के लिए होंडा की नवीनतम मोटरसाइकिलों एवं स्कूटरों की विस्तृत श्रृंखला, अत्याधुनिक बिक्री सुविधाएं तथा बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संसार होंडा के डायरेक्टर श्री शक्ति वर्धन जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नए शोरूम का शुभारंभ किया तथा संसार होंडा परिवार को शुभकामनाएं दीं। संसार होंडा के डायरेक्टर श्री आदित्य वर्धन जी ने बताया कि हरिद्वार में बढ़ती ग्राहक मांग और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिडकुल में इस नई ब्रांच की शुरुआत की गई है।

नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को वाहन खरीद, फाइनेंस, एक्सचेंज, बीमा तथा बिक्री उपरांत सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर भी घोषित किए गए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नए शोरूम का अवलोकन किया और संसार होंडा की इस नई पहल की सराहना की। इस अवसर पर अरुण कुमार, तरुण कुमार, तुषार चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल महानगर हरिद्वार, हिमांशु, अमन, पुष्कर दीक्षित, रीता चौहान, शुभम, विवेक, नरेश, शाहिद, विशाल, आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!