रुड़की रोड बौंगला में RYDEON Electronics का भव्य शुभारंभ, रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने किया फीता काटकर उद्घाटन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। रुड़की रोड स्थित बौंगला क्षेत्र में भाई अमित चौहान जी के नव प्रतिष्ठान RYDEON Electronics का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर नव प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

नव प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर चौहान परिवार में उत्साह का माहौल रहा। उद्घाटन अवसर पर पहुंचे लोगों ने अमित चौहान को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित प्रतिष्ठान शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने में सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर चौहान परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!