अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। सराय बायपास रोड स्थित MY TVS Multibrand Car Service Center का भव्य शुभारम्भ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथिय पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी ने फीता काटकर तथा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नए सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि MY TVS मल्टीब्रांड कार सर्विस सेंटर के खुलने से हरिद्वार एवं आसपास के वाहन मालिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न ब्रांडों की कारों की सर्विसिंग, रिपेयर, व्हील अलाइनमेंट, डेंट-पेंट, इंजन डायग्नोस्टिक्स तथा अन्य आधुनिक ऑटोमोबाइल सेवाएं उपलब्ध होंगी। सेंटर में प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

शुभारंभ समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए संचालक अभिजीत यादव को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी, भाजपा नेता आशु चौधरी, राजीव यादव, सौरभ यादव, मौजूद रहे।
