आर्य नगर मार्ग पर शुभ सूत्रम का भव्य शुभारंभ, महिलाओं के परिधानों का बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार । भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से ’आर्य नगर मार्ग’ स्थित ’शुभ सूत्रम’ नामक महिलाओं के परिधानों की दुकान का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मेयर ’किरण जैसल ने रिबिन काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सपना श्री ,भाजपा महिला पार्षद पिंकी चौधरी, सपना शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, हिमेंद्र चौधरी, शीतू चौधरी, चौधरी जल सिंह, ललिता चौधरी और अमन चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मेयर किरण जैसल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय परंपरागत परिधान हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक हैं। भारतीय परिधानों को अ

महिलाओं के लिए विशेष कलेक्शन

व्यवसायी हिमेंद्र चौधरी और शीतू चौधरी ने बताया कि शुभ सूत्रम पर महिलाओं और युवतियों के लिए ’विशेष परंपरागत परिधानों का कलेक्शन उपलब्ध है। यहां ’विवाह और अन्य समारोहों के लिए किफायती दामों पर परिधान उपलब्ध हैं। आधुनिक डिज़ाइनों के साथ भारतीय परंपराओं का मेल इस कलेक्शन की खासियत है।

धर्मनगरी की महिलाओं के लिए खास

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि धर्म नगरी हरिद्वार की महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए शुभ सूत्रम पर बेहतरीन परिधान उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा, संस्कार और संस्कृति ही हमारी पहचान है, और यह दुकान इस पहचान को और मजबूत बनाएगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

आज के परिवेश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। शुभ सूत्रम का यह प्रयास न केवल भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

ग्राहकों को मिलेगी बेहतरीन सेवा

समारोह के दौरान यह भी कहा गया कि शुभ सूत्रम ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा और उत्कृष्ट कलेक्शन’ प्रदान करेगा। स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!