अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा का आज भव्य उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शील इंस्टिट्यूट द्वारा युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसे संस्थान विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान भी उपस्थित रहे। उन्होंने कंप्यूटर कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।समारोह में भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा को नई शाखा
के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने भी विभास सिन्हा को बधाई देते हुए संस्थान की सफलता की कामना की। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर एवं मृदुल कौशिक ने भी शील इंस्टिट्यूट की नई शाखा खुलने पर बधाई दी। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर की विशेष उपस्थिति रही।

उनके मधुर संगीत ने समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया और कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं उल्लास से भर गया। शील इं
स्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कंप्यूटर शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक एवं रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि रानीपुर क्षेत्र में नई शाखा शुरू होने से आसपास के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग एवं आशीर्वाद से शील इंस्टिट्यूट निरंतर आगे बढ़ रहा है। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए आधुनिक कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।
