सन्यास रोड स्थित हंस आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। संयास रोड, स्थित हंस आश्रम में श्रीमद् भागवत महापुराण की दिव्य कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन यज्ञ में भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसास्वादन कर आत्मिक शांति एवं भक्ति भाव प्राप्त करेंगे।

यह कथा भक्तों के हृदय में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को जागृत करने वाली होगी। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से पापों का नाश, मन की शुद्धि एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। सभी श्रद्धालु भक्तों को आमंत्रित किया जाता है कि वे इस पावन अवसर पर परिवार सहित उपस्थित होकर लाभान्वित हों।

आयोजक समिति की ओर से सभी सनातनी भक्तों, स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!