श्री एसएस जैन सभा की ओर से साधाधार गुरुदेव श्री विनय चंद्र जी महाराज की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन

अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्री एसएस जैन सभा की ओर से साधाधार गुरुदेव श्री विनय चंद्र जी महाराज की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। गुरुदेव श्री विनय चंद्र जी महाराज दिगंबर जैन परंपरा के प्रमुख विद्वान, बहुश्रुत पंडित रत्न और शांतिदूत थे। इस अवसर पर बोलते हुए श्री एस एस जैन सभा के महामंत्री डॉक्टर दीपक जैन ने बताया कि आज उनकी चौथी पुण्यतिथि है और हम हर साल शिवालिक नगर में भंडारे का आयोजन करते है वे जैन ग्रंथों के गहरे ज्ञाता और सेवा भाव से भरे संत थे। उनका देवलोक गमन 10 अप्रैल को हुआ था, इसलिए उनकी पुण्यतिथि इसी तिथि के आसपास मनाई जाती है।

यह आयोजन श्रद्धा और स्मृति का सुंदर रूप है, जिसमें भंडारा (सामूहिक भोजन प्रसाद) के माध्यम से उनकी शिक्षाओं और योगदान को याद किया जाता है। जैन समाज में ऐसी पुण्यतिथियां सामुदायिक एकता और धर्म भावना को मजबूत करती हैं। जैन मुनिराज श्री विनय चंद्र जी महाराज को शत-शत नमन । इस अवसर पर प्रधान जी नेमचंद जैन जी , ट्रेजर रोहित जैन, कोषाध्यक्ष श्री कुशल कुमार जैन, श्री अनुज जैन, मनाली जैन, कुमारी ईशा जैन, श्याम सुंदर शर्मा जी, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!