ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास मस्जिद में बाहरी लोगों के नमाज पढ़ने के आरोप पर हिंदू क्रांति दल का प्रदर्शन

अजय वर्मा

हरिद्वार। ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक मस्जिद में बाहरी लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने के आरोप को लेकर हिंदू क्रांति दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने इस मामले में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र ज्वालापुर में बाहरी लोगों की गतिविधियों को लेकर समय-समय पर प्रशासन को ज्ञापन और शिकायतें दी गई हैं। उनका आरोप है कि संबंधित मस्जिद में बाहरी व्यक्तियों द्वारा नियमित रूप से नमाज अदा की जा रही है, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व हिंदू क्रांति दल युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल उनियाल एवं कार्यकर्ता राजेंद्र राणा ने किया। मौके पर पहुंचे ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई हर्ष अरोड़ा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का संज्ञान लेकर तथ्यों की जांच कराई जाएगी तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त किया गया। प्रदर्शन में हिंदू क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष चरणजीत पाहवा, प्रदेश सचिव विपिन जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सुंदर, जिला अध्यक्ष बक्शी चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर, शहर अध्यक्ष सौरभ चौहान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!