रवासन नदी हादसे के बाद कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत मुखर, नए पुल की मांग

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। रवासन नदी के तेज बहाव में 14 वर्षीय छात्र के बहने और बाद में शव बरामद होने की दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीण लंबे समय से रवासन नदी पर सुरक्षित आवागमन के लिए पुल की मांग करते आ रहे हैं। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रेस वार्ता कर रवासन नदी पर नए पुल के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से रसूलपुर, आर्यनगर और आसपास के ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है।

विधायक ने सरकार से तत्काल पुल निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह क्षेत्रवासियों के साथ आमरण अनशन करने को मजबूर होंगी। गौरतलब है कि रवासन नदी पर पुल की मांग लंबे समय से उठती रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा पुल दूरी पर होने के कारण कई गांवों के लोग बरसात में भी नदी के रास्ते आवागमन करने को मजबूर होते हैं। छात्र का शव नदी किनारे मिलने के बाद पुल की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!