अजय वर्मा
हरिद्वार। गरीबों को लघु व्यापारियों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और साथ में गैस सिलेंडर की किल्लत को देखतेहुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी और सभी समाजवादी पार्टी के साथी विशाल दीवान जी शाहजहां सिद्धार्थ शर्मा सलाम समीर मोंटी काजल माही कोमलरानी सभी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और केंद्रीय मंत्री हर्षदीप पुरी का इस्तीफा भी मांगा लकड़ी को हाथ में लेकर जंगल पर्यावरण को बचाने की बाली सरकार आज
गैस सिलेंडर के लिए जनता को परेशान कर रही है महंत शुभम गिरी ने कहा कि जनता रसोई गैस सिलेंडर के लिए परेशान है। पूरे देश में गैस एजेंसियों के सामने लंबी लाईनों की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। रसोई गैस की कमी नहीं होने के सरकार और प्रशासन दावे फेल साबित होते नजर आ रहे हैं। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। रसोई गैस नहीं मिलने से कई होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्नक्षेत्र बंद हो चुके हैंचौधरी रविंदर जी ने कहा जिस तरह से हरिद्वार धार्मिक नगरी भी है और ग्रामीण अंचल से जुड़ी हुई नगरी है और शहरी आंचल से जुड़ी हुई नगरी है लेकिन यहां पर जिस तरह से लोग दो-दो दिनों तक सिलेंडर के लिए परेशान है और जरूरतमंद को भी सिलेंडर उपलब्ध होना चाहिए।
