साधना सदन आश्रम में विशाल संत भंडारे का आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कनखल स्थित प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र साधना सदन आश्रम में प्रातः स्मरणीय परम पूज्य विश्वात्मानंद पुरी महाराज के पतित पावन सानिध्य में आश्रम में संत महापुरुषों के श्री मुख से ज्ञान की पावन सरिता का प्रवाह हुआ जिसमें उपस्थित भक्तजनों ने ज्ञान की सरिता में स्नान कर अपने मानव जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया इस अवसर पर अपने श्रीमुख से उद्गार व्यक्त करते हुए स्वामी विश्वात्मानंद पुरी जी महाराज ने कहा ईश्वर में आस्था एवं धर्म कर्म ही इस पृथ्वी लोक पर मनुष्य के कल्याण का मार्ग और गुरुजनों के श्री चरणों से होकर जाने वाला मार्ग सीधे भगवान श्री हरि के चरणों तक पहुंचता इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद सचिन परवीन कश्यप सचिव अजय वर्मा महामंत्री कमल अग्रवाल सहित अनेकों पदाधिकारी परम पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!