सावन में गंगा तट पर गूंजा हर-हर महादेव, शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, सीनियर सिटीजन व विधवा बहनों के पितृ तर्पण के साथ निःशुल्क यात्रा-प्रवास की पहल

अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्री शिव एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पवित्र धाम हरिद्वार में भागीरथी गंगा नदी के पावन सानिध्य में सावन मास के अवसर पर शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया।

धार्मिक आयोजन में सीनियर सिटीजन एवं विधवा बहनों के लिए विशेष रूप से पितृ तर्पण, निःशुल्क यात्रा-प्रवास तथा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया।

गंगा तट पर विधि-विधान के साथ पितरों का तर्पण कर उनकी आत्मिक शांति एवं मोक्ष की कामना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, उनकी भक्ति एवं सनातन संस्कृति के महत्व का वर्णन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ट्रस्ट की ओर से सीनियर सिटीजन और विधवा बहनों के लिए निःशुल्क यात्रा-प्रवास की व्यवस्था कर सेवा एवं धार्मिक भावना का संदेश दिया गया।

आयोजक ट्रस्ट के प्रमुख श्री उमेद गिरी आर गोस्वामी जी ने कहा कि समाज के बुजुर्गों और जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान एवं आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी व प.पू स्वामी कामेश्वरपुरी जी महाराज व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान भोलेनाथ का पूजन कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति तथा कल्याण की कामना की। गंगा तट पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!