गंगा मैया की अपार कृपा से अग्रवाल भवन में गूंज रहा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत रस

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। गंगा मैया की अपार कृपा से श्री मोक्षदायिनी पुरी हरिद्वार में भूपतवाला स्थित अग्रवाल भवन में 12 सितंबर से 18 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास श्री स्वामी अखंडानंद सरस्वती जी महाराज, वृंदावन वाले के कृपा पात्र स्वामी श्री श्रवणानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के महत्व का सुंदर वर्णन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर कथा का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर पूरण चंद्र बंसल, श्योपत राय बंसल, पृथ्वी चंद्र गर्ग जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!