रेलवे स्टेशन लक्सर पर मारपीट पर उतारू व्यक्ति को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

लक्सर। पुलिस अधीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व चोरी किए गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है, उच्चधिकारी गणों के निर्देशानुसार दिनांक 05.02.2026 को रेलवे स्टेशन लक्सर पर दौराने चैकिंग शांति व्यवस्था डयुटीरत कर्मगणों द्वारा रेलवे स्टेशन लक्सर प्लेटफार्म न- 3/4 पर 01 युवक जो यात्रियों के साथ गाली गलौज कर रहा था ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा समझाने पर नहीं माने तो पुलिस द्वारा अंतर्गत धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का चालान अन्तगर्त धारा 170 बी.एन.एस.एस मे किया। अभियुक्त को बाद मेडिकल परीक्षण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!